मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र में किराएदार द्वारा पीड़िता की दुकान पर किया जा रहा जबरन कब्जा, थाने में की गई शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला दरीबा बड़ी खानगाह निवासी राजवती देवी पत्नी स्वर्गीय रमेश चंद्र ने थाने में पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनकी दुकान पर किराएदार के द्वारा जबरन तरीके से कब्जा किया जा रहा है। जिसको लेकर पीड़िता ने थाने में पहुंच दुकान पर कब्जा रुकवाए जाने को लेकर शिकायती पत्र देते हुए मदद की गुहार लगाई है।