CUSB के जनसंचार एवं मीडिया विभाग द्वारा “बिहाइंड द माइक्रोफोन एंड कैमरा: ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म” विषय पर आयोजित 5 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ बुधवार दोपहर हुआ। कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण में आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य मीडिया के विद्यार्थियों को रेडियो और टेलीविजन पत्रकारिता से जुड़ी व्यावहारिक कौशलों से परिचित कराना है।