सरमथुरा उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मोठीयापुरा में पहली कक्षा का बालक स्कूल के गेट के टूटने से घायल हो गया। घायल छात्र कार्तिक पुत्र रामनिवास उम्र 6 साल निवासी मोठीयापुरा है। छात्र के पिता ने बताया कि बच्चे पढ़ाई करने स्कूल आए थे। स्कूल में खेलते समय गेट टूट गया, जो बच्चे के ऊपर गिर गया। जिसके नीचे दबने से बच्चे के सिर और घुटने में चोटें आई हैं। ब