समस्तीपुर: इंद्रवारा गांव से पुलिस ने पुराने मारपीट मामले में बेल टूटने के आरोप में दो भाइयों को किया गिरफ्तार
हलई थाने की पुलिस ने इंद्रवारा गांव के रहने वाले राजकुमार सहनी एवं उनके भाई रंजन सहनी को जिला न्यायालय से पुराने मारपीट मामले में निर्गत वारंट के आधार पर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दोनों भाइयों के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरा किए जाने के बाद कार्रवाई को लेकर न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।