सिनेमा रोड पर एक तीन मंजिला बिल्डिंग में ग्रिल का कार्य कर रहा एक मजदूर करंट लगने से नीचे गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज चल रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग में ग्रिल लगाने का कार्य चल रहा था, इसी दौरान ऊपर निकले बिजली के तार से ग्रिल छू गई जिससे मजदूर का हाँथ झुलस गया और करंट लगने से गिर गया।