जबलपुर: ग्वारीघाट के खरीघाट में दिखा मगरमच्छ क्षेत्र में मचा हड़कंप वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल
ग्वारीघाट स्थित खारीघाट में एक 7 फीट लंबा एक मगरमच्छ दिखा जिसको देखकर के क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद सूचना क्षेत्रीय लोगों के द्वारा वन विभाग को दी गई, परंतु वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू करने के लिए पहुंची तभी मगरमच्छ अचानक नर्मदा नदी में छलांग लगा दिया और नजरों से ओझल हो गया, जिसके बाद लगातार मगरमच्छ की तलाश जारी है।