अमरोहा: सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, जोया रोड पर अस्पताल में ऑपरेशन के नाम पर वसूली गई मोटी रकम, हुआ हंगामा
Amroha, Amroha | Sep 28, 2025 अमरोहा जनपद के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में बीती 24 सितंबर को एक सड़क हादसे में अमरोहा निवासी कृष्ण वीर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें जोया रोड पर पैनिसिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित परिवार का आरोप है कि डॉक्टरों ने ऑपरेशन के नाम पर मोटी रकम जमा करा ली और हालत गंभीर होने पर मरीज को रेफर कर दिया।