कोतवाली थाना अंतर्गत कैलवारा खुर्द रोड पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई इस घटना में बोलेरो सवार 4 लोग घायल हुए है जो जबलपुर से सतना के पटौरा जाने निकले थे। घटना गुरुवार रात 10:50 मिनट पर घटित हुई। सभी घायलो को हाइवे एबुलेंस 1033 से जिला अस्पताल लाया गया था।