मीडिया सेल बागपत द्वारा मंगलवार की शाम करीब पांच बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि राकेश कुमार पुत्र महावीर सिंह निवासी नैथला ने तीन फरवरी को बताया कि उनके घेर की दीवार तोड़कर उसकी भैंस चोरी कर ली। कोतवाली बागपत पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर भैंस को बरामद करने में जुट गई।