आपसी जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी की दिनदहाड़े टंगिया मारकर हत्या करने वाले आरोपी को अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। बुधवार दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के अनुसार मामला मरवाही थाना के कटरा गांव के धनुहारटोला का है, जहां का रहने वाला आरोपी बरतू धनुहार पिता जगनलाल 65 वर्ष के ऊपर आरोप है कि उसने घटना दिनांक को अपने पड़ोसी घीसलु धनुहार जो कि