मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में दहेज में बाइक न मिलने पर 6 महीने की बेटी को फर्श पर पटका, एक साल पहले दहेज के लिए किया था गंजा
Meerut, Meerut | Jan 6, 2025 मेरठ के लिसाड़ी गेट में दहेज में बाइक न मिलने पर आरोपी ने अपनी 6 महीने की बेटी को फर्श पर पटक दिया। और भरी ठंड में पत्नी के साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। आरोपी दहेज की डिमांड पूरी न होने पर एक साल पहले अपनी पत्नी को गंजा भी कर चुका है। विवाहिता रविवार देर रात में कपकपाती हुई थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है