गड़हनी नगर पंचायत सहित पूरे प्रखंड में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा पाठ धूमधाम से की गई। वहीं दोपहर पुजा पाठ कर मां देवी का पट खुल गया, पट खुलते ही भक्तों ने आरती गाकर मां से आशीर्वाद लिया। वहीं कई जगहों पर शाम 5 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शुरू हो गया है।