पूरनपुर: जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष ने की अपील
पूरनपुर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष हाफिज नूर अहमद अजहरी ने 5 सितंबर को निकलने वाले जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर एक वीडियो बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जुलूस के दौरान कोई भी गुरुप डीजे का प्रयोग न करे और न ही पान-पूड़िया या गुटखा का सेवन करते हुए दिखाई दे। अजहरी ने कहा कि यह धार्मिक जुलूस आपसी भाईचारे और शांति का प्रतीक है