केराकत: थाना केराकत पुलिस टीम ने तमंचा कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
केराकत पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पवन शर्मा पुत्र सरोज शर्मा निवासी ग्राम बम्बावन थाना केराकत जनपद जौनपुर को बम्बावन काली माता मन्दिर के पास से 01 तमन्चा 315 बोर, 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई में जुटी।