रतनगढ़: रतनगढ तहसील में आया पैंथर, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
गांव खुडेरा मोलीसर की साइड से वन विभाग की टीम ने मंगलवार को एक पैंथर को रेस्क्यू किया है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज पैंथर की सूचना मिलने पर रतनगढ से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। और चूरू एंव जयपुर से पैंथर को रेस्क्यू करने के लिए टीम बुलाई गई। उसके बाद वन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया।