शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के सेसई गांव में एक दर्दनाक हादसे में ट्रैक्टर के टायर के नीचे दबने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।