बिंदकी तहसील में तैनात लेखपाल सुधीर कुमार कोरी (25) ने शादी से एक दिन पहले SIR ड्यूटी के अत्यधिक दबाव और छुट्टी न दिए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने एसडीएम संजय कुमार सक्सेना और कानूनगो शिवराम पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कानूनगो शिवराम पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है।