सरदारशहर पुलिस थाने में चौकीदार को बंधक बनाकर साढे 4 किलोमीटर तार चोरी करने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि स्क्पिर लिमिटेड चूरु के इंजीनियर सुशील कुमार यादव ने रिपोर्ट दी कि हमारी कम्पनी स्क्पिर लिमिटेड पावँर ग्रीड की 765 केवी डीसी बीकानेर टू नीमराणा में लाईन का निर्माण कर रही है।