डंडई: डंडई प्रखंड में झारखंड@25 का ऐतिहासिक आयोजन, सभी ग्राम संगठनों में एक साथ संकल्प कार्यक्रम
Dandai, Garhwa | Nov 14, 2025 झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर शुक्रवार सुबह 11: 00 बजे से डंडई प्रखंड में JSLPS द्वारा गठित सभी ग्राम संगठनों में 14 नवंबर को भव्य और रिकॉर्ड स्तर का कार्यक्रम आयोजित किया गया। रजत जयंती वर्ष को समर्पित इस विशेष आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता और आने वाले 25 वर्षों की विकास यात्रा के लिए सामूहिक संकल्प लेना रहा।