बनमनखी थाना परिसर में सोमवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने की। बैठक में थानाध्यक्ष संजय कुमार सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न क्लबों के लाइसेंसधारी मौजूद रहे।