वसंत विहार: फर्जी वीजा मामले में महाराष्ट्र के 1 एजेंट को आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने फर्जीवाड़ा के मामले में महाराष्ट्र के एक एजेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान सरफराज अहमद मंसूरी उर्फ उमर खान के रूप में हुई है। यह मुंबई के गोवंडी का रहने वाला है। इसकी तलाश आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस को फर्जी वाड़ा के एक मामले में जुलाई महीने से थी।