ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर: नलकेश्वर कुंड में डूबा युवक, तलाश जारी
ग्वालियर में नलकेश्वर कुंड में डूबा युवक तलाश जारी ग्वालियर जिले में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया युवक नलकेश्वर कुंड में डूब गया। युवक नलकेश्वर महादेव के झरने में नहा रहा था तभी अचानक कुंड में डूब गया। यह घटना बुधवार की है घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। इस घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी अभी तक युवक का कुछ पता नहीं चल पाया है।