सूरतगढ़: चरण सिंह चौक के पास इलेक्ट्रिक शॉप में चोरी का प्रयास, अज्ञात चोर ने शटर तोड़कर की वारदात, गल्ले का सामान बिखेरा
सूरतगढ़ मे चरण सिंह चौक के पास एक इलेक्ट्रिक दुकान मे मंगलवार-बुधवार की मध्यरात्रि अज्ञात चोर ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, चोर को दुकान मे ज्यादा नकदी नहीं मिली, ऐसे मे वह गल्ले का सामान बिखेर कर चला गया। बुधवार सुबह पड़ोसी दुकानदार ने टूटा शटर देख दुकान मालिक को सूचना दी। फ़िलहाल इस संबंध मे पुलिस थाना मे किसी तरह का परिवाद नहीं दिया गया है।