बदायूं: शहबाजपुर गांव में टीन तोड़ने का आरोप लगाते हुए चार लोगों ने युवक को लाठी डंडा मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 2, 2024 बदायूं के थाना बिल्सी क्षेत्र के शहबाजपुर गांव के रहने वाले अजय पाल पुत्र राम सिंह पर गांव के ही चार लोगों ने टीन तोड़ने का आरोप लगाया जबकि टीन बंदर ने तोडी थी। इसी बात को लेकर लड़ाई झगड़ा शुरू हो गया और फिर चार लोगों ने अजय पाल को लाठी डंडा मार कर घायल कर दिया। अजयपाल को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस मामले में थाना पुलिस से शिकायत की गई।