बदायूं: सिमरी बहोरा गांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान को पुरानी रंजिश के चलते 4 लोगों ने गोली मारकर घायल किया
Budaun, Budaun | Apr 2, 2024 बदायूं के थाना दातागंज क्षेत्र के सिमरी बहोरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय आकाश पुत्र मोतीराम सोमवार रात को खेत की रखवाली करने अपने खेत पर गए थे। कि उन्होंने कुछ लोगों को आते देखा और उनके ऊपर टॉर्च डाली। तभी उन लोगों ने नाजायज असलहों से फायर कर दिया। जिससे आकाश के हाथ की बाजू में गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में वह अपने घर भागते हुए पहुंचा।