सिवनी के डूंडा सिवनी थाना अंतर्गत जनता नगर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार में सवार एक महिला की मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते महिला के शव का पीएम करवाया है। और पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।