बिल्हौर: कानपुर अलीगढ़ हाइवे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर , एक की मौत दो घायल
बिल्हौर में कानपुर अलीगढ़ हाईवे बाईपास पर सोमवार शाम 5:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गये। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।