पलामू जिले के 20 मध्य विद्यालय और 20 प्लस 2 हाई स्कूलों में रानी लक्ष्मी बाई सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण अब तक प्रारंभ नहीं हो सका। वित्तीय वर्ष 2023-24 में छात्राओं को जूडो-कराटे का प्रशिक्षण देने के लिए राज्य सरकार की ओर से समग्र शिक्षा अभियान की पलामू जिला यूनिट को छह लाख रुपए आवंटित किया गया है।