जौनपुर: मंगलवार को जिलाधिकारी ने विकास खंड बक्सा का किया औचक निरीक्षण
जौनपुर में मंगलवार को दोपहर 2 बजे जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कार्यालय खंड विकास अधिकारी बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा विभिन्न पटलों का गहनता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया गया कि पत्रावलियों का रख-रखाव उचित ढंग से किया जाए और अभिलेख अद्यतन रहे।