भुसावर: भुसावर से खाटू श्याम के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू, कस्बे के लोगों ने चालक-परिचालक का किया सम्मान
भुसावर से खाटू श्याम सीकर के लिए भरतपुर डिपो ने रोडवेज बस की सेवाएं शुरू की है। शनिवार सुबह 6:00 से यह सेवा शुरू की गई। भुसावर कस्बे के लोगों को जैसे ही यह जानकारी प्राप्त हुई। जिन्होंने पहुँच कर बस के चालक नरेंद्र व परिचालक दशरथ शर्मा का सम्मान किया।