शाहजहांपुर: गर्रा नदी 25 सेंटीमीटर और खन्नौत नदी 15 सेंटीमीटर खतरे के निशान से ऊपर, निचले इलाकों के लिए बड़ा खतरा
शाहजहांपुर। जिले में गर्रा और खन्नौत नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गर्रा नदी का जलस्तर 25 सेंटीमीटर और खन्नौत नदी 15 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया गया। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह स्थिति गंभीर खतरे की घंटी है। 8 मोहल्लों के लगभग 200 लोग प्रभावित हुए हैं....