बांका: चिड़िया मोड़ के पास फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Banka, Banka | Apr 4, 2026 चिड़िया मोड़ के पास फोन पर बात कर रहे युवक को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिस पर युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। शुक्रवार की सुबह 11:00 युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार हुआ। जानकारी के अनुसार कानीबैर निवासी खगेश कुमार चिड़िया मोड़ के पास फोन पर बात कर रहा था इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।