बहराइच: सेमरहना के पास अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, हादसे में 3 की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल, बलरामपुर से कैंची धाम जा रहे थे
बहराइच के मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। नीम करौली आश्रम उत्तराखंड जा रहे एक कार सवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में अभिषेक शुक्ला, दीपू वर्मा और नीतिश सिंह शामिल हैं, जबकि अजय शर्मा और लवकुश शर्मा घायल हैं। पुलिस जाच मे जुट गई है।