आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में शनिवार को उत्तर प्रदेश का 77वाँ स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह ने किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से उत्तर प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता को पेश कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।