हरदोई: हरदोई में यदुनंदन, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष समेत 5 नामजद और 50 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज, एक हिरासत में
Hardoi, Hardoi | Mar 31, 2026 हरदोई में सोमवार की रात जेल से रिहा हुए यदुनंदन लाल वर्मा समेत भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष करन वर्मा पासी,रितेश, मोहनलाल,अतीश लोधी और 50 अज्ञात लोगों पर सड़क पर जाम लगाने के आरोप में शहर कोतवाली में मंगलवार सुबह मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने मुख्य मार्ग को अवरुद्ध कर दिया, जिससे एंबुलेंस और आम नागरिक घंटों जाम में फंसे रहे।