परैया के सुंगारिश निवासी बिहार पुलिस सिपाही संजीव कुमार वर्मा का शव शनिवार संध्या पैतृक गांव पहुंचा। इसके पूर्व पटना डोभी NH से शव वाहन के साथ दर्जनों बाइक सवार युवकों ने दिवंगत सिपाही के नाम से तिरंगा जुलूस निकाला। शव वाहन को परैया बाजार होकर घर ले जाया गया। जहां सभी ने पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये। जिसके उपरांत स्थानीय अश्मसान घाट पर सलामी दी गई।