ग्वालियर गिर्द: आगरा झांसी हाईवे के पास से पुलिस ने चार बदमाशों को अवैध हथियार के साथ पकड़ा
ग्वालियर लोक सभा इलेक्शन शांतिपूर्ण संपन्न हों इसके लिए पुलिस लगातार बदमाशों और तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। ऐसी ही एक कार्रवाई में हथियार तस्करों के विरूद्ध क्राईम ब्रांच को बड़ी काययाबी मिली है। पुलिस ने अवैध पिस्टलों के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 10 पिस्टल व 04 जिंदा राउण्ड बरामद किये हैं।