बड़वानी अंजड के कदीम मस्जिद मोहर्रम ग्राउंड पर सफाई अभियान आज शनिवार सुबह 9 बजे से शुरू किया गया। नगर परिषद सीएमओ सुरेंद्र सिंह पंवार की उपस्थिति में नगर परिषद के जेसीबी मशीन ट्रैक्टर ट्रालियों व अन्य संसाधनों के माध्यम से मोहर्रम मैदान सहित आसपास विशेष अभियान शुरू किया गया है। समिति के अध्यक्ष हाजी इनातुल्लाह तिगाले की मांग पर अभियान शुरू किया गया है।