सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 34 पर कुरावली थाना क्षेत्र के गांव लखौरा व हटऊ के बीच दिल्ली से कानपुर जा रही हमीरपुर डिपो की रोडवेज बस आलू से भरी ट्रॉली से टकराने के बाद सड़क किनारे बन रहे पेट्रोल पंप के पास लगे खंभे से जा भिड़ी। हादसे में बस चालक सहित छह सवारियां घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली लाया गया।