रामपुर: टांडा गाँव के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलटा, 2 महिलाओं समेत चार घायल, सभी को ज़िला अस्पताल में भर्ती किया गया
Rampur, Rampur | Mar 26, 2025 टांडा गांव के पास एक ई रिक्शा पलट जाने से ई रिक्शा में बैठीं दो महिला समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना बुधवार की सुबह 4:00 की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल ले आए, जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में घायलों को भर्ती करके उपचार किया जा रहा है।