गढ़पुरा: बेगूसराय: जिलाधिकारी के निर्देश पर गढ़पुरा प्रखंड के विभिन्न अस्पतालों में बीडीओ ने की छापेमारी
गढ़पुरा बीडीओ, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान फर्जी निजी अस्पताल संचालकों में दहशत व्याप्त था. कई अस्पताल संचालक तो मौके का फायदा उठाकर अस्पताल बंद कर फरार हो गया. कई ने अपना बैनर पोस्टर भी उखाड़ कर फेंक दिया.