गढ़पुरा: गढ़पुरा मंझौल मुख्य पथ पर शिवांगी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल साइकिल सवार युवक की हुई मौत
गढ़पुरा थाना क्षेत्र के शिवांगी पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन की ठोकर से एक साइकिल सवारी युवक की मौत हो गई, मृत्य युवक की पहचान गढ़पुरा थाना क्षेत्र के दुनही पंचायत के रक्सी वार्ड 01 निवासी चंडी लाल यादव का 22 वर्षीय पुत्र नवीन कुमार के रूप में की गई है.