देवरी थाना क्षेत्र के ख्वाजा टोला में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच हुई जमकर मारपीट में दोनों भाइयों का सिर फट गया। शुक्रवार को 12 बजे दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा था।घायलों की पहचान त्रिवेणी चौधरी के पुत्र जितेंद्र चौधरी और घनश्याम महथा के रूप में हुई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है।