गाजीपुर। प्रस्तावित इलेक्ट्रिसिटी संशोधन बिल 2025 के विरोध में मंगलवार को उत्तर प्रदेश समेत देशभर में बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों ने विरोध प्रदर्शन किया। इसी क्रम में गाजीपुर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले लाल दरवाजा पावर हाउस स्थित सर्किल ऑफिस परिसर में कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।