डीग: डीग पुलिस ने अपराधियों पर सख्त एक्शन लिया, जिलेभर में एरिया डॉमिनेशन अभियान में 60 अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
जिले में अपराधों पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को डीग पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डॉमीनेशन अभियान चलाया। यह अभियान महानिरीक्षक पुलिस भरतपुर रेंज के निर्देश और पुलिस अधीक्षक डीग, ओमप्रकाश मीना के नेतृत्व में आयोजित किया गया।