बुधवार को गायत्री परिवार हरसूद छनेरा शाखा द्वारा चारखेड़ा मार्ग पर स्थित मां रेवाधाम आश्रम पर एक कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। गायत्री यज्ञ बुधवार सुबह 10:30 बजे से प्रारंभ हो गया था जो करीब 3:00 बजे तक चला। एक कुंडीय गायत्री यज्ञ मूंदी शक्तिपीठ के पंडित मधुसूदन गीते के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।