नानपारा: नानपारा में भेड़िए ने दी दस्तक,लोगो ने अधिकारियों को दी सूचना, अलाउंसमेंट कर लोगों को जागरूक को किया जागरूक
महसी क्षेत्र में भेड़िए के आतंक के बाद अब नानपारा क्षेत्र में भेड़िए ने दस्तक दे दी है। महसी क्षेत्र में महिला सहित नौ लोगों को भेड़िए ने मौत की घाट उतार दिया है। नानपारा व मटेरा क्षेत्र की झाला कला सिसवारा मैना नेवरिया सहित अन्य गांव में लोगों ने भेड़िए को देखा। घटना की सूचना पर कोतवाल नानपारा प्रदीप कुमार सिंह व एसडीएम नानपारा सहित अन्य मौके पर पहुंचे।