देहरादून: हरिद्वार यौन शोषण मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया
हरिद्वार मे भाजपा महिला नेत्री द्वारा अपनी नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण मामले पर उत्तराखंड कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को आड़े हाथो लिया है कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा का चाल चरित्र और चेहरा यही है.भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कि बात करती है.लेकिन हरिद्वार की जो शर्मनाक घटना सामने आयी है इसने सभी को झकझोर कर रख दिया है