गुना नगर: कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी की गई 4 बाइकें बरामद कर पुलिस ने हड्डीमिल से 3 चोरों को किया गिरफ्तार
गुना के कोतवाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करने वाले तीन चोरों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है गुना सीएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया तीन बाइक चोर गिरफ्तार किए गए हैं जिनके कब्जे से चार चोरी की बाइक भी बरामद की है तीन पकड़े गए चोरों में दो विदिशा जिले के हैं एक चोर राजस्थान के जयपुर का है चोरों से और भी पूछताछ की जा रही है