गुना नगर: भगवती कॉलोनी में गड़ा हाउस के पीछे घर के बाहर रखी बाइक हुई चोरी, चोर सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद
गुना में कोतवाली थाना क्षेत्र की भगवती कॉलोनी में गड़ा हाउस के पीछे घर के बाहर रखी एक बाइक चोरी हो गई। चोर बाइक ले जाते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ। बाइक मालिक राजीव जैन ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 2 और 3 फरवरी की रात के दरमियान की बताई गई है।